सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है। पहले ही दिन भीषण ग

नौतपा की शुरूआत, लू की चपेट में प्रदेश, पहले 4 दिन रहें सतर्क

Weather News

भोपाल ​सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है। पहले ही दिन भीषण गर्मी के और तेज होने के संकेत हैं। रविवार को खजुराहो और नौगांव 45.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे। मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार— सोमवार को मप्र के 85% हिस्से में लू (Heatwave) की संभावना है। वहीं, 5 जिलों में रेड, 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट है। ​भोपाल संभाग, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल, विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के जिले सबसे ज्यादा तपेंगे, जबकि मालवा और निमाड़ के कुछ हिस्सों में कम गर्मी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

​शबरों में पारा 

  • खजुराहो 45.8°
  • नौगांव 45.8°
  • दतिया 45.0°
  • टीकमगढ़ 44.8°
  • दमोह 44.2°
  • सागर 44.2°
  • सतना 44.2°
  • ग्वालियर 44.1°
  • गुना 44.0°
  • राजगढ़ 44.0°
  • श्योपुर 44.0°
  • रीवा 43.8°
  • जबलपुर 43.3°

यह भी पढ़े: EMI बयान पर सफाई: गलत पेश किया गया