माओवादियों ने एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मप्र, छत्तीस

नक्सलियों ने तीन राज्य सरकारों से समर्पण के लिए समय मांगा

नक्सलियों ने तीन राज्य सरकारों से समर्पण के लिए समय मांगा

महाराष्ट्र, मप्र और छत्तीसगढ़ की संयुक्त अपील

प्राइम न्यूज नेटवर्क

माओवादियों ने एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मप्र, छत्तीसगढ़)। नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान के बीच समर्पण के लिए समय देने की अपील की है। अपने को एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मप्र और छत्तीसगढ़) के सक्रिय नक्सलियों का प्रवक्ता कहने वाले अनंत ने तीनों राज्य सरकार के मुख्यमंत्रियों से सशस्त्र संघर्ष विराम पर विचार करने के लिए 15 फरवरी तक का समय देने की मांग की है। अनंत ने कहा, पार्टी की विशेष जोनल कमेटी भी हथियार छोड़कर पुनर्वास और पुनर्मूल्यांकन योजना को स्वीकार करना चाहती है। तीनों राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें समय दें। हमारी पार्टी जनवादी केंद्रीयता के नियमों पर काम करती है इसलिए सामूहिक रूप से इस निर्णय को लेने में कुछ समय लगेगा। साथियों से संपर्क करने और इस संदेश को हमारी पद्धति के अनुरुप उस पर पहुंचने में हमें वक्त चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ आंद्र प्रदेश के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की वजह से सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया । इसके अलावा उनके सैकड़ों लड़ाके माीरे गए। उनके तमाम बड़े नेता मारे गए। सबसे प्रमुख माडवी हिड़मा , बसवराज जैसे चर्चित नेता मारे गए। इस तरह लगातार दबाव पड़ते देख नक्सलियेों ने हथियार छोड़ने का मन बनाया। हलांकि यह कहना मुश्किल है कि यह इनकी रणनीति है या वास्तव में वे मुख्य धारा में आना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः

धर्मेंद्र: हिंदी सिनेमा का अमर हीरो – जीवन, संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी

https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-the-eternal-star-of-bollywood/98619