चुनाव अयोग ने पश्चिम बंगाल में आइएएस नीलम मीणा को

नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई मुख्य चुनाव अधिकारी

Neelam Meena Appointed West Bengal's New CEO

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। चुनाव अयोग ने पश्चिम बंगाल में आइएएस नीलम मीणा को राज्य का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य चुनाव अधिकारी थे। लेकिन राज्य में नई भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें मुख्य सचिव बना दिया। उनकी जगह पर नीलम मीणा को नियुक्त किया गया है।

तीन नामों में से चुनाव आयोग ने किया चयन

मुख्य चुनाव अधिकारी के पद के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार ने नियममुसार चुनाव आयोग के पास तीन अधिकारियों के नाम भेजे थे। उननें नीलम मीणा के साथ तनमय चक्रवर्ती, मौमित गोदारा बसु का नाम था। चुनाव आयोग नीलम मीणा का चयन किया। नीलम मीणा 1998 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के पहले वे उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव थीं। इसके पहले वे कई पदों को संभाल चुकी है।

यह भी पढ़ें: लालगोला और इंगलिश बाजार में बने होल्डिंग सेंटर, सीधे BSF को सौंपे जाएंगे पकड़े गए घुसपैठिए