फतेहपुर में शादी के महज 10 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी से महज 10 दिन बाद एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घर के अंदर फंदे से शव लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मायके से लौटने के बाद की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी काजल (19) की शादी 21 जून 2026 को छोटू के साथ हुई थी। सोमवार को पति उसे मायके छोड़ने गया था, लेकिन परिजनों ने किसी कारणवश उसे वापस साथ ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद पति पत्नी को लेकर घर लौट आया। घर लौटने के कुछ समय बाद काजल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: बोलेरो से 37 पेटी अवैध शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार