हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला शेखा गांव में एक नवव

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला शेखा गांव में शादी के महज एक माह बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

बताया गया है, कि बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र के सतोहा गांव निवासी यशोदा की शादी करीब एक माह पहले हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र के नगला शेखा निवासी अजय के साथ हुई थी। अजय प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार को यशोदा की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी की मौत की खबर से मायके में मातम

उधर, सूचना मिलने पर यशोदा के मायके पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटी की मौत की खबर से मायके में मातम छा गया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही यशोदा को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

यशोदा के पिता का पहले ही हो चुका है निधन

मायके पक्ष ने बताया कि यशोदा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपों की जांच की जा रही है

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 'यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है': FIH हॉकी वर्ल्ड कप से पहले मनप्रीत सिंह