एनआईए की आईजी सोनिया सिंह समेत एनआईए की टीम के 24

मोथाबाड़ी हिंसा मामले में एनआईए की जांच तेज, घटनास्थलों का किया मुआयना

NIA Inspects Violence Sites in West Bengal’s Mothabari

कोलकाता। एनआईए की आईजी सोनिया सिंह समेत एनआईए की टीम के 24 सदस्य पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी पहुंच कर उन स्थानों का मुआयना किया। यहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया व  उनके वाहनों पर हमले हुए और विरोध-प्रदर्शन किए गए थे।

थाने और प्रखंड कार्यालय में एनआईए टीम ने जुटाई जानकारी

मोथाबाड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम बोथाबाड़ी थाने गई और वहां के पुलिस अधिकारियों के जानकारी ली। टीम ने थाने के कुछ ही दूरी पर स्थित उस प्रखंड कार्यालय का मुआयना किया। यहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया था। उसने एसडीपीओ के साथ पूरे इलाके को देखा। वह उस जगह गई जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांस रखकर आवागमन रोका गया था।

सुप्रीम कोर्ट में 6 अप्रैल को पेश करना है रिपोर्ट

गौरतलब है कि एनआईए को अपनी रिपोर्ट 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करना है। मोथाबाड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों की ओर से एनआईए टीम को पूरा सहयोग मिला। इधर पुलिस ने घटना से संबंद्ध अब तक 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/daylight-robbery-cracked-in-delhi-two-arrested/154262

सराय रोहिल्ला लूट कांड में 500 CCTV कैमरों की मदद से दबोचे गए लुटेरे