वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर कूदा एक निहंगा
झांसी: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निहंगा हाथ में तलवार लेकर दूरंतो एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर कूद गया। निहंगे को ट्रैक पर देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। करीब 10 मिनट तक निहंगा तलवार लेकर ट्रैक पर खड़ा रहा।
रेलवे स्टाफ ने उसे हटाने की कोशिश की
यह देखकर ट्रेन में सवार दो सिख यात्रियों ने उसे समझाकर ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेन को सिकंदराबाद के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि निहंगा करीब 10 मिनट तक तलवार लेकर पटरी के बीच खड़ा रहा। रेलवे स्टाफ ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वह तलवार लहराकर उन्हें पीछे हटाता रहा।
दोस्त से हो गया था विवाद
इसी बीच ट्रेन में सवार दो सिख यात्रियों ने निहंगे से बातचीत की और उसे समझाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली और दूरंतो एक्सप्रेस को सिकंदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति जिस ट्रेन में सवार था, उसमें उसका अपने साथियो से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह ट्रेन के आगे तलवार लेकर कूद गया।
ये भी पढ़ें- देवरिया में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सपा पर जमकर बरसे