भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार का सफाया तय: नितिन नवीन का तीखा हमला

Nitin Naveen Targets Mamata Govt, Predicts BJP Victory in Bengal

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भ्रष्ट, गुडों और घुसपैठियों के सर्मथन से चल रही ममता बनर्जी की सरकार का इस बार विधानसभा चुनाव में सफाया तय है। नितिन नवीन में बिहार के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और दूसरे विरोधी नेताओ को भी यह कह कर चेताया कि उनका समर्थन ममता बनर्जी की सत्ता को नहीं बचा पाएगा।

परिवर्तन रैली में दो बार होली का दावा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कूचबिहार में भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में दो बार होली मनेगी। एक बार तो चार मार्च को होली मनेगी और दूसरी होली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मनेगी। पश्चिम बंगाल में भगवा झंडा फहरा उठेगा।

कार्यकर्ताओं से संघर्ष और बदलाव का आह्वान

नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को परिवर्तित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बलिदान देना पड़े तो वे बलिदान देंगे। इस राज्य को भ्रष्ट, गुंडों और घुसपैठियों से बचाना है। बंगाल में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। अपहरण और जंगलराज है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-thwarts-pakistani-drone-incursion-in-poonch/146650

पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ नाकाम, हाई अलर्ट पर भारतीय सेना