Bihar : नीतीश कैबिनेट की बैठक, 25 ऐजेंडों पर लगी मुहर, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा
Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक हुई. इस बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इस बैठक में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि निर्णय हुआ है. सेविका को प्रति महीने 9000 रुपए मिलेंगे. सहायिका को 4500 रुपए मिलेंगे. इसके साथ ही जीविका मुख्यालय भवन पर भी मुहर लगी है. इसके लिए 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपए की मंजूरी मिली है. कैबिनेट में यह बड़ा फैसला हुआ है. पहले सेविका का मानदेय 7000 था और सहायिका का मानदेय 4000 था. पहले सेविका का मानदेय 7000 था और सहायिका का मानदेय 4000 था.
राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी
समाज कल्याण विभाग प्रति वर्ष 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार अतिरिक्त व्यय कर सकता है. इसके लिए स्वीकृति मिल गई है. बढ़ा मानदेय 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा. सीएम कन्या विवाह मंडप योजना के तहत राज्य के 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप पर निर्माण करने के लिए 50 करोड़ की राशि कैबिनेट ने स्वीकृत की है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी मिली है. सरकार को प्रति वर्ष से 121 करोड़ 74 लाख 21, 368 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा. कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में त्वरित कार्यों के निष्पादन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया था. सरकार ने कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी.वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत राज्य के अनेक प्रखंड में समय पर सोलर लाइट लगाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक अरब की कैबिनेट ने स्वीकृति दी है. राज्य के सरकारी कर्मियों का यात्रा भत्ता बढ़ेगा. यात्रा के अनुमान्यता में संशोधन करने की स्वीकृति भी मिली है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/when-policies-are-made-keeping-in-mind-the-interests-of-the-family-the-cm-yogi/46131