Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh : बिहार

बिहार में नई सरकार का गठन, नीतीश कुमार ने 10 वीं बार बिहार के सीएम पद की ली शपथ

बिहार में नई सरकार का गठन, नीतीश कुमार ने 10 वीं बार बिहार के सीएम पद की ली शपथ

Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh : बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार ने 10 वीं बार सीएम पद की शपथ ली. 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. 3 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के साथ उनकी नई कैबिनेट में बीजेपी से 14 और जेडीयू से 8 मंत्री बने हैं. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह और  डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शपथ ली. 

जेडीयू के आठ मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी, डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की. इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा शामिल हुए. एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा समारोह में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-to-attend-g20-summit/98208

G20 summit : जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी 21 और 23 नवंबर को G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मंच G20 दक्षिण अफ्रीका में होगा. तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन होगा. शिखर सम्मेलन में कई मुद्दे शामिल होंगे. वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु संकट, ऊर्जा परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य-निर्धारक मुद्दों पर बात होगी. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है.