मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से साफ-साफ क

गंगा सागर मेला के कारण SIR में तैनात विशेष पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं

No police to protect special observers deployed at SIR due to Ganga Sagar Mela

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से साफ-साफ कह दिया कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान लगातार भेजे जा रहे विशेष पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर पुलिस तैनात करना संभव नहीं है। गंगा सागर मेला के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात होने की वजह से यह समस्या हो गई है।

विशेष पर्यवेक्षक मुरूगन के खिलाफ मगराहाट में हुआ था विरोध-प्रदर्शन

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक मुरूगन के खिलाफ दक्षिण चौबीस परगना जिले के मगराहाट में स्थानीय लोगों विरोध प्रदेशन किया था। उस दौरान उनके बाहन की तोड़फोड़ हुई थी। इस घटना पर गंभार होकर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को एसआईआर के कार्य के लिए नियुक्त विशेष पर्यवेक्षकों की पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। विशेष पर्यवेक्षक मुरूगन की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की भी गई थी।

चुनाव आयोग द्वारा कई बार नियुक्त किए गए विशेष पर्यवेक्षकर

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों चुनाव आयोग द्वारा कई बार विशेष पर्यवेक्षकर नियुक्त किए गए और उनकी संख्या लगातार बढ़ी है। एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई चल रही है। उन्हें सुनवाई केंद्रों का मुआयना करने के लिए दौरा करना पड़ रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए कभी पुलिस होती है और कभी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shubhendu-adhikari-sat-on-a-protest-demanding-the-arrest-of-tmc-leaders/104468

TMC नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रकोना रोड थाने में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी