कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बरेली पहुंचकर म

बरेली में दंगा नहीं हुआ, प्रशासन ने जानबूझकर लाठी चार्ज कराया : अजय राय

No riots took place in Bareilly, administration orchestrated lathi-charge: Ajay Rai

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि बरेली में दंगा नहीं हुआ था और प्रशासन ने जानबूझकर लाठीचार्ज कराया। बुधवार रात बरेली पहुंचे राय ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल यानी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव कानूनी मदद का भरोसा दिया। मौलाना के परिजनों से मुलाकात के देर रात पत्रकारों से बातचीत में राय ने पिछले वर्ष 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा निशाना साधा।

गंगा-जमुनी तहजीब और न्यायिक मदद का भरोसा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बरेली को हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और यहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संकट की इस घड़ी में मौलाना तौकीर रजा के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्यायिक प्रक्रिया में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने जो बातें उठाई थीं, वे आज बिल्कुल सही साबित हो रही हैं।

मौलाना तौकीर रजा की जेल और जमानत का मामला

राय ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा से मुलाकात कर जेल में बंद उनके पिता के स्वास्थ्य और उनकी जमानत प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। उन्होंने दोहराया कि कानूनी स्तर पर परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मौलाना तौकीर रजा 26 सितंबर, 2025 को बरेली में हुए बवाल से जुड़े मामलों में इन दिनों जेल में बंद हैं, और हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   उप्र : जबरन वसूली व लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार