UP News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर

नोएडा एयरपोर्ट सभी मानकों पर उतरा खरा, दिसंबर से संचालन की उम्मीद

नोएडा एयरपोर्ट सभी मानकों पर उतरा खरा, दिसंबर से संचालन की उम्मीद

UP News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना को साकार करता नोएडा एयरपोर्ट में पूरी तरह से बनकर तैयार है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की प्रारंभिक जांच में नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल हवाई यातायात के ट्रायल के सभी मानकों पर खरा उतरा है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर माह में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में बना एयरपोर्ट आने वाले दिनों में वैश्विक स्तर पर डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया मानक स्थापित करेगा, ऐसा एविएशन एक्सपर्ट्स का दावा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्मित ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एयरपोर्ट विमान सेवाओं का संचालन दिसंबर शुरु करने की तैयारी है।

जैसे ही यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पिछले दिनों नोएडा एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर उसकी झलक दिखायी थी। नोएडा एयरपोर्ट करीब 3,300 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। इसके लिए कुल 6,700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके निर्माण पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत आयी है। इसमें पाँच रनवे बनाये गये हैं। एयरपोर्ट से प्रतिदिन 150 उड़ानें संचालित होंगी और रोजाना 1.2 करोड़ यात्रियों के सफर करने की संभावना है। 

एयरपोर्ट के ऑपरेशनल, रेडिनेस, एक्टिवेशन एंड ट्रांजिशन (ORAT) के तहत हुए ट्रायल में विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की झलक दिखी। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार यह न केवल देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होगा, बल्कि फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी सिस्टम से सुसज्जित डिजिटल कनेक्टिविटी का केंद्र भी बनेगा।

एयरपोर्ट ड्यूल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क से लैस होगा। ऐसे में इसकी डेटा कनेक्टिविटी पूरी तरह निर्बाध और सुरक्षित रहेगी। इसके दो स्वतंत्र डेटा सेंटर अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए जा रहे हैं। संपूर्ण एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को एकीकृत नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

ऐसे में तेजी से विमान से आवागमन हो सकेगा। एयरपोर्ट परिसर में वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाया गया है। ऐसे में अब सिर्फ उड़ानों का नहीं बल्कि डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के नए युग का प्रतीक भी एयरपोर्ट बनकर उभरेगा। यह परियोजना प्रदेश को डिजिटल एविएशन नेटवर्क का प्रमुख केंद्र बनाएगी। राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के संग, तकनीकी उत्कृष्टता, सुरक्षा और दक्षता के क्षेत्र में भारत की पहचान को भी एयरपोर्ट मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-bangladesh-match-abandoned-due-to-rain-hosts-to-face-australia/95537