नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों म

नोएडा में ग्रीन मोबिलिटी को रफ्तार, ई-बसों में 7.18 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर और मिला 2.24 करोड़ का राजस्व

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन का असर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के संचालन में लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर के प्रथम 13 दिनों में डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर का परिचालन कर 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की और 61.75 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित किया। इस अवधि में प्रति बस प्रतिदिन परिचालन, यात्री संख्या और आय के आधार पर अगस्त की तुलना में बेहतर औसत दैनिक प्रदर्शन दर्ज किया गया। नियमित संचालन प्रारंभ होने के बाद 20 जून से 13 सितंबर 2026 तक तीनों प्राधिकरणों की ई-बसों ने कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन किया, जिससे 7.18 लाख से ज्यादा यात्रियों ने लाभ उठाया और 2.24 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

20 जून से 13 सितंबर तक 7.18 लाख यात्रियों ने की यात्रा

नियमित संचालन शुरू होने के बाद 20 जून से 13 सितंबर 2026 तक तीनों प्राधिकरणों की ई-बसों ने कुल 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन किया। इस दौरान 7.18 लाख से ज्यादा यात्रियों ने ई-बस सेवा का लाभ उठाया और कुल 2.24 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ।

जून से सितंबर तक बढ़ा ई-बसों का परिचालन

नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, 20 से 30 जून के 11 दिनों में 100 ई-बसों ने 1.47 लाख किलोमीटर का परिचालन किया और 28,053 यात्रियों को सेवा दी। इस अवधि में 9.07 लाख रुपये का राजस्व मिला। जुलाई में परिचालन बढ़कर 4.79 लाख किलोमीटर और यात्री संख्या 1.50 लाख हो गई, जबकि राजस्व 47.93 लाख रुपये रहा।

अगस्त में बसों ने 5.89 लाख किलोमीटर की दूरी तय की और 3.40 लाख यात्रियों को सेवा दी। इस महीने 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। सितंबर के पहले 13 दिनों में 2.96 लाख किलोमीटर परिचालन, 1.99 लाख से अधिक यात्रियों और 61.75 लाख रुपये से अधिक के राजस्व के साथ प्रदर्शन में और सुधार दर्ज किया गया।

प्रति बस दैनिक परिचालन और आय में बढ़ोतरी

अगस्त में प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 190.21 किलोमीटर था, जो सितंबर में बढ़कर 227.78 किलोमीटर हो गया। इसी तरह प्रति बस प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 109.79 से बढ़कर 153.68 और आय 3,414.86 रुपये से बढ़कर 4,750.20 रुपये हो गई।

आय प्रति किलोमीटर भी अगस्त के 17.95 रुपये से बढ़कर सितंबर में 20.85 रुपये हो गई। 20 जून से 13 सितंबर तक की चारों अवधियों को मिलाकर ई-बसों ने 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक का परिचालन किया, जबकि 7.18 लाख यात्रियों ने सेवा का लाभ उठाया और कुल 2.24 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।

नोएडा की 50 बसों ने दर्ज किया बेहतर प्रदर्शन

नोएडा प्राधिकरण की 50 बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 1.50 लाख किलोमीटर का परिचालन किया और 1.04 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा दी। इस दौरान 31.45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 231.17 किलोमीटर, यात्री संख्या 160.14 और आय 4,839.17 रुपये रही। आय प्रति किलोमीटर 20.93 रुपये पहुंच गई। अगस्त की तुलना में दैनिक परिचालन और यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ग्रेटर नोएडा में यात्री संख्या और आय में तेजी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 25 बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 77,110 किलोमीटर का परिचालन किया और 53,194 यात्रियों को सेवा दी। इससे 16.17 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 237.26 किलोमीटर और यात्री संख्या 163.67 रही। आय प्रति किलोमीटर 20.98 रुपये और आय प्रति बस प्रतिदिन 4,978.15 रुपये दर्ज की गई। तीनों प्राधिकरणों में ग्रेटर नोएडा प्रति बस प्रतिदिन परिचालित किलोमीटर, यात्री संख्या, आय प्रति किलोमीटर और आय प्रति बस प्रतिदिन के आधार पर शीर्ष पर रहा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी बढ़ा ई-बसों का उपयोग

यमुना प्राधिकरण की 25 बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 68,749 किलोमीटर का परिचालन किया और 42,497 यात्रियों को सेवा दी। इस अवधि में 14.11 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ। प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 211.54 किलोमीटर और यात्री संख्या 130.76 रही। आय प्रति बस प्रतिदिन 4,344.32 रुपये और आय प्रति किलोमीटर 20.54 रुपये दर्ज हुई। इससे क्षेत्र में ई-बस सेवा के उपयोग में बढ़ोतरी दिखाई देती है।

सीएम योगी के ग्रीन मोबिलिटी विजन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया था और ई-बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इसके जरिए एनसीआर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। सरकार का विजन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों को ग्रीन मोबिलिटी से जोड़ते हुए जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत करना है।

नोएडा में बनेगा ई-बसों के लिए कमांड सेंटर

यूपीएसआरटीसी मुख्यालय, लखनऊ के मुताबिक, नोएडा में तीनों प्राधिकरणों से जुड़ी इलेक्ट्रिक बसों के लिए कमांड सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्तावित 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम से ई-बसों की लाइव निगरानी की जाएगी। इससे बसों के संचालन, रूट और सेवाओं पर लगातार नजर रखने में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर एवं व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने किया लखनऊ विश्वविद्यालय का दौरा, छात्रों को अंतरिक्ष भविष्य के लिए किया प्रेरित