अब एमएसपी पर होगी कोदो कुटकी की खरीदी, सोयाबीन पर लागू होगा भावांतर
MP News : भोपाल। किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने तीन फैसले लिये, वहीं सोयाबीन उत्पादकों के हित में उत्पादकों को फसल का वाजिव मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना को मंजूरी दे दी है। इसमें जो जनजातीय किसान मोटा अनाज की उपज करते हैं, उनको न्यूनतम सर्मथन मूल्य पर कोदो-कुटकी सरकार खरीदेगी। वहीं जो किसान रेशम उत्पादन करने वासे सामान्य किसान रेशम समृद्धि योजना के अंतर्गत 3.75 लाख और एसटी एससी वर्ग को 4.5 लाख का अनुदान सरकार देगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, सोयाबीन मामले में एमएसपी और माडल मूल्य का अंतर सरकार देगी। यह निर्णय भी लिया गया।
दूसरी तरफ, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 13 जिलों में 30 हजार मीट्रीक टन कोदो- कुटकी के उपार्जन को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार ने रेशम समद्धि योजना भी लागू करने की सैद्धांतिक मूंजूरी दी है। वहीं, बुजुर्ग और परिवार पेंशनरों को महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। 7वें वेतनमान वाले पेंशनरों को 53 फीसदी से बढ़ाकर अब 55 फीसदी दिया जाएगा। 6 वेतनमान वाले पेंशनरों को महंगाई रात 55 फीसदी किया गया है। नया फैसला 1सितंबर 2025 से लागू होगा। भुगतान अक्टूबर से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajasthan-government-will-provide-rs-10-lakh-assistance-to-the/94271