राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल म

नर्स पत्नी ने सो रहे पति पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर घायल

Nurse Attacks Husband with Blade in Hotel Room

भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्स ने अपने पति पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। यह घटना भोपाल के आनंद नगर स्थित कोमल पैलेस होटल में हुई। आरोपी महिला (दैनंदनी तोमर), शाजापुर में सरकारी नर्स है। वह सीहोर से अपने पति (ललित राजपूत) से मिलने आई थी। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब पति सो रहा था, तब विवाद के दौरान महिला ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया।

पति के सीने पर बैठ गई

हमले के बाद महिला घायल पति के सीने पर बैठ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अटैक करने के बाद वह कमरे में शराब पीती और सिगरेट फूंकती रही। पति ललित राजपूत, जो पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं, ने जान बचाने के लिए बाथरूम में शरण ली। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook से हुई थी दोनों की मुलाकात

ललित और दैनंदनी की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। शुरुआत में शादी से इनकार करने पर ललित के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में मई 2025 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पिपलानी थाना पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/multi-crore-bank-fraud-in-jabalpur-and-embezzlement-in-chhindwara/148355

जबलपुर में गिरवी जमीन बेचकर 1.43 करोड़ की धोखाधड़ी, छिंदवाड़ा बैंक में लाखों का गबन