श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अंतर्राष्

उमर अब्दुल्ला ने किया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, फिल्म निर्माताओं से की अपील

उमर अब्दुल्ला ने किया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन (ANI Photo)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रमेश सिप्पी, विधु विनोद चोपड़ा और अन्य दिग्गज फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया। उमर अब्दुल्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि जम्मू और कश्मीर की फिल्म नीति के तहत जम्मू-कश्मीर को अपनी फिल्मों के लिए प्रमुख स्थान बनाने वाले फिल्म निर्माताओं को वित्तीय सहायता और अन्य प्रोत्साहन दिए जाते हैं। 

जम्मू-कश्मीर को फिल्म निर्माताओं के लिए बनाएंगे सबसे अनुकूल डेस्टिनेशन

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हाल के समय में कश्मीर में सिनेमा का विकास हुआ है। अब यह अधिक गहन, सूक्ष्म और जटिल मानवीय कहानियों को प्रस्तुत करता है। हमारी व्यापक जम्मू और कश्मीर फिल्म नीति के तहत हमारा लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को एक खूबसूरत स्थान से फिल्म निर्माताओं के लिए सबसे अनुकूल स्थानों में से एक बनाना है। हम जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। चाहे आप अपनी पहली फीचर फिल्म बना रहे एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हों या कोई बड़ा वैश्विक स्टूडियो, सरकार शूटिंग के दिनों और स्थानीय खर्चों से जुड़ी सीधी वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

उमर अब्दुल्ला ने फिल्म निर्माताओं से की अपील

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं से रोजगार सृजन और जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और क्रू सदस्यों को काम पर रखने का आग्रह किया। उमर अब्दुल्ला ने कहा, हम स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और क्रू सदस्यों को काम पर रखने वाली फिल्मों का सक्रिय रूप से समर्थन करते हैं। अगर आपकी फिल्म में स्थानीय प्रतिभा को दिखाया गया है या जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत को उजागर किया गया है, तो अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। 

जम्मू-कश्मीर में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं

उन्होंने कहा हम सिनेमा को केवल मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि एक आधिकारिक उद्योग के रूप में देखते हैं। एक ऐसा उद्योग जो रोजगार सृजित करता है, युवा प्रतिभाओं का पोषण करता है और वैश्विक संस्कृतियों को एक साथ लाता है। हमारे विदेशी और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मेरा अनुरोध है कि वे जम्मू-कश्मीर की एक झलक अपने दिलों में संजोकर वापस ले जाएं। इसके साथ ही कहा अपने साथी फिल्म निर्माताओं को बताएं कि जम्मू-कश्मीर खुला, सुरक्षित, जीवंत है। आपके क्रू का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। यह महोत्सव आज से शुरू हुआ है और 10 सितंबर को समाप्त होगा। इसे जम्मू-कश्मीर सरकार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) का समर्थन प्राप्त है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'