सिवनी। जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने

शादी के 13वें दिन जेठ ने नवविवाहिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, रेप की कोशिश का विरोध

शादी के 13वें दिन जेठ ने नवविवाहिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, रेप की कोशिश का विरोध

सिवनी। जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह वारदात घंसौर थाना इलाके के खजरी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना हुई है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक शख्स ने अपनी ही छोटी बहू (छोटे भाई की पत्नी) पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सरिता मरकाम के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 12-13 दिन पहले ही हुई थी।

​पति बोला, रेप की कोशिश का विरोध करने पर की हत्या

मृतका के पति बबलू मरकाम ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसके बड़े भाई (जेठ) ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सरिता के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब सरिता ने इसका कड़ा विरोध किया और आरोपी के चंगुल से खुद को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पीड़ित ने ​मौके पर ही तोड़ा दम

​हमला इतना घातक था कि कुल्हाड़ी के वार से नवविवाहिता सरिता मरकाम गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब परिजन और ग्रामीण घर पहुंचे, तो सरिता को खून से लथपथ हालत में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sbi-employee-union-pospond-strike/207475