राजधानी दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी-कार की टक्कर में एक घायल

फाइल फोटो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कूटी और कार के बीच टक्करक में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घायलों में से एक की पहचान 35 वर्षीय सुख नंदन के तौर पर हुई है, जो शकूरपुर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला राम धीर का बेटा है और स्कूटी चला रहा था।

बुध विहार पुलिस स्टेशन को बीती रात 11:49 बजे इस घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को BSA अस्पताल पहुंचाया जिसे बाद में LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। बुध विहार पुलिस ने कार को ज़ब्त कर आज 12 जनवरी को FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार कार चालक और दूसरे घायल व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/karnataka-police-arrest-a-suspect-in-connection-with-death-of-woman/104642

कर्नाटक पुलिस ने महिला की मौत के मामले में एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार