औरंगाबाद में एडमिशन के बाद घर लौट रही दो बहनों को

औरंगाबाद में एडमिशन के बाद घर लौट रही दो बहनों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

One sister killed after tractor hits two sisters returning home after admission in Aurangabad

औरंगाबाद (बिहार)। ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सलैया थाना क्षेत्र के मदनपुर-रफीगंज रोड में गोखुल बिगहा मोड़ की है। मृतका की पहचान पिरथु पंचायत के बुंदी बिगहा निवासी समता भगत की 18 वर्षीय पुत्री निशी कुमारी के रूप में की गई है, जबकि घायल छात्रा मृतका की सगी बहन नीतू कुमारी है।

आवश्यक सामग्रियां खरीदारी के बाद टोटो से घर जाते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें औरंगाबाद जिला मुख्यालय के किसी कॉलेज में नामांकन को लेकर गई थी, जहां से वापस घर लौटने के दौरान खिरियावा बाजार से कुछ आवश्यक सामग्रियां खरीदारी के बाद टोटो से अपने घर जा रहीं थीं, तभी दोनों हादसे की शिकार हो गई।

स्थानीय लोगों ने भेजा दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने निशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी नीतू का इलाज़ चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

सरकार से उचित मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने मृतका के आश्रितों के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। इस घटना से मृतका के परिजनों में शोक व्याप्त है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया, कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत