उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए नई ऑनलाइन दान व भोग अर्पण की सुविधा शुरू

Madhya Pradesh

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई और विशेष सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर के 'अन्न क्षेत्र' से जुड़ी नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। अब भक्त मंदिर के अन्न क्षेत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से दान कर सकेंगे।

​स्वयं भोग अर्पित करने का मिलेगा अवसर

इस नई व्यवस्था के तहत, जो श्रद्धालु दान करेंगे, उन्हें 'भोग आरती' के दौरान भगवान महाकाल को स्वयं अपने हाथों से भोग/प्रसाद अर्पित करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा।

​सुविधाजनक विकल्प कर सकेंगे भक्त

भक्तों को अपनी आस्था और सुविधा के अनुसार दान के लिए 'मनचाहा दिन' चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा।

​इस दिन से होगी शुरुआत

जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था संभवतः आगामी सोमवार से प्रभावी हो सकती है। ​यह पहल उन भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए मंदिर की आरती और भोग प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़े: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को HC झटका

https://www.primenewsnetwork.in/state/former-mla-rajendra-bharti-gets-setback-in-hc-bypoll-buzz-in-datia/181181