सीएम योगी ने गोंडा जिले में जनकल्याण और विकास को स

अयोध्या में रामभक्त के अलावा रामद्रोही नहीं घुस सकता: CM योगी

गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ

गोंडा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में जनकल्याण और विकास को समर्पित 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी, जनसुविधाओं का विस्तार करेंगी और गोंडा की प्रगति के साथ-साथ समृद्धि के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

अराजकता की भेंट चढ़ गया गोंडा का विकास

CM योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोंडा के युवा ऊर्जावान हैं, किसान परिश्रमी हैं और बेटियां प्रतिभाशाली है। इसके बावजूद गोंडा का विकास अराजकता की भेंट चढ़ गया। 

आज प्रदेश के नौजवानों को मिल रही नौकरी

नियोजित प्रयास के अभाव में गोंडा पिछड़ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नौकरी मिल रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद के साथ गोंडा में भी निवेश हो रहा है। 

अयोध्या में रामभक्त के अलावा रामद्रोही नहीं घुस सकता

उन्होंने कहा कि त्योहार और उत्सव से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। अब 'रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा' हो जाएगा। अयोध्या में रामभक्त के अलावा रामद्रोही नहीं घुस सकता। नए अयोध्या का मॉडल आपके सामने है। राम मंदिर को देख आपके पूर्वजों के आंख में आंसू होंगे।