मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा य

केवल भारतीय नागरिक महिलाओं को ही मिलेगा अन्नपूर्णा योजना का लाभ

फाइल फोटो

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक मदद उन महिलाओं को नहीं मिलेगी, जो वोटर या भारतीय नागरिक नहीं है। अन्नपूर्णा योजना के तहत उन्हीं महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी, जो वोटर हैं और लक्खी भंडार योजना के तहत आर्थिक मदद प्राप्त हो रहा है। जिन महिलाओं ने वोटर होने के लिए अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील की है या सीएए के तहत आवेदन किया है, उन्हें भी अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध होगी। उन्होंने महिला व बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल और मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल की मौजूदी में अन्नपूर्णा योजना का फार्म जारी किया।

जून से हर महीने मिलेंगे तीन हजार रुपये

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया की इस फार्म को भर कर जमा देने और उसकी जांच के बाद महिलाओं को जून से ही हर महीने तीन-तीन हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन महीने तक चलेगी। लक्खी भंडार योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी यह फॉर्म भरना होगा। जब तक उन्हें अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक मदद नहीं प्राप्त होने लगती, उन्हें लक्खी भंडार के तहत आर्थिक मदद मिलती रहेगी। अन्नपूर्णा योजना का कितना फॉर्म जमा हुआ और उनमें से कितना मंजूर हुआ, मंत्री अग्निनमित्रा पॉल हर महीने इसकी जानकारी सार्वजनिक करेगीं। फार्म बांग्ला, अंग्रेजी और हिंदी में होगा। यह आफ लाइन और ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

लक्खी भंडार से अन्नपूर्णा योजना में बदलाव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि लक्खी भंडार के तहत करीब दो करोड़ 30 लाख महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है। वोटर नहीं होने या विभिन्न कारणों से करीब 30 लाख महिलाओं का नाम कट सकता है। करीब दो करोड़ महिलाओं को लक्खी भंडार से अन्नपूर्णा योजना में तब्दील होगा।

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगा फॉर्म

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फॉर्म में परिवार के बारे में जानकारी मांगी गई है। ताकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अलग-अलग या साझा योजनाओं को भी लाभ मुहैया कराया जा सके। अन्नपुर्णा योजना का फॉर्म नगर पालिकाओं, नगर निगमों, पंचायत, बीडीओ कार्यालयों मे अधिकारियों के पास उपलब्ध होगा। फॉर्म भरने में जरूरत पड़ने पर अधिकारी की ओर से मदद मिलेगी। विधायकों को कहा गया है कि वे घर-घर जाकर महिलाओं की अन्नपूर्णा फार्म के भरने में मदद करें।

यह भी पढ़ें: बिना बांग्लादेशी कागजात के भी नागरिकता पा सकेंगे मतुआ समुदाय के लोग: शांतनु ठाकुर