MP News : नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ‘ऑपरेशन बायसन’ शुरू, पहले दिन 5 बायसन पकड़े गए

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ‘ऑपरेशन बायसन’ शुरू, पहले दिन 5 बायसन पकड़े गए

MP News : नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के चूरना और बोरी-चूर्णा वन क्षेत्र में गुरुवार से ‘ऑपरेशन बायसन’ की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के पहले ही दिन एसटीआर और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (देहरादून) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक नर और चार मादा सहित कुल पांच बायसन को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।

रिस्क्यू कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ने की तैयारी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन बायसन को रेस्क्यू कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी की जा रही है। अभियान के तहत बायसन की शिफ्टिंग की जा रही है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके और वन्यजीवों की सुरक्षित आबादी सुनिश्चित की जा सके।

बेहोश कर परीक्षण किया गया

रेस्क्यू के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बायसन को बेहोश कर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा।

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम

वन विभाग ने बताया कि ऑपरेशन के तहत आने वाले दिनों में और बायसन को रेस्क्यू किए जाने की योजना है। इसके लिए विशेष टीम, उपकरण और चिकित्सकीय व्यवस्था पहले से तैयार रखी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-congress-sp-and-bsp-up-was-made-a-sick-state/111123