पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश और पुलिस अ

चंदौली में 'ऑपरेशन क्लीन' का बड़ा एक्शन, ढाई लाख की अवैध शराब नष्ट

₹2.5 Lakh Illegal Liquor Destroyed

चंदौली {उत्तर प्रदेश}: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश और पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत मुकदमों से संबंधित बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया।

15 मुकदमों की शराब का किया विनष्टीकरण

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह की निगरानी में थाना मुगलसराय पुलिस ने कुल 15 मुकदमों में बरामद 236.750 लीटर देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।

ढाई लाख रुपये बताई गई कीमत

पुलिस के अनुसार, नष्ट की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंदौली के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की मौजूदगी में 28 जून 2026 को थाना मुगलसराय परिसर में की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और निर्धारित मानकों के अनुसार जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब को नष्ट किया गया।

अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: लड्डू बांटने निकला परिवार हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर में मासूम समेत दो की मौत