पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, बैटरी, इ

फतेहपुर में चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, कल्याणपुर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Organized Theft Gang Busted in Fatehpur

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। कल्याणपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए संगठित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने कल्याणपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा सर्विस सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी किया था।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर, वायरिंग तार, माइक्रोवेव, वायरलेस सेट, डीजे यूनिट के उपकरण, सीलिंग फैन, स्कूटी, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹3,950 नकद समेत चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 5/6 अगस्त की रात गोविंदपुर मोड़ स्थित प्रतिष्ठान से 32 इंच की एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाई-फाई, तार और गोलक में रखी करीब ₹34,400 की नकदी चोरी हुई थी। इसके बाद 11/12 अगस्त की रात इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी किया गया।

आरोपियों नें संगठित तरीके से चोरी करने की बात स्वीकार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शफीक पुत्र स्व. करमुद्दीन, माशूक शाह पुत्र यासीन शाह, राशिद उर्फ सज्जान पुत्र मुन्ना और साजिब पुत्र इरफान उर्फ चांद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से चोरी करने की बात स्वीकार की है।

चोरी का सामान कबाड़ की दुकान पर बेचने की तैयारी

पुलिस के अनुसार चोरी का सामान कानपुर नगर के सुजानपुर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर बेचने की तैयारी थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर भाई को दें ये खास गिफ्ट, यादगार बन जाएगा भाई-बहन का रिश्ता