बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में नूरपुर रोड पर को

नूरपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक खाई में गिरा, चालक और परिचालक घायल

Over-speeding truck falls into ditch on Nurpur road, driver and helper injured

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर जनपद के थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नूरपुर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और नीचे गहरी पानी की खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना के बाद ट्रक के पानी में गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए भारी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कोहरे के कारण पुलिया से टकराकर खाई में गिरा ट्रक

हादसे की जानकारी देते हुए ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक को रामनगर से नोएडा लेकर जा रहा था। जब उनका वाहन थाना धामपुर क्षेत्र के नूरपुर रोड से गुजर रहा था, तो रास्ते में अत्यधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। कोहरे की वजह से चालक को रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया, जिससे वह सीधे नीचे गहरी खाई के पानी में जा गिरा।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू रूप से संभाला और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही पानी में गिरे ट्रक को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। धामपुर थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि एक ट्रक धामपुर से नूरपुर रोड की तरफ जा रहा था, जो रास्ते में पुलिया से टकराकर गहरी खाई के पानी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   डुमरियाघाट में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज