दिल्ली 'होटल अग्निकांड में दिल्ली सरकार ने कार्रवा

दिल्ली होटल अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

दिल्ली: मालवीय नगर के 'होटल फ्लोरिश स्टे' में हुए भीषण अग्निकांड पर दिल्ली प्रशासन, दिल्ली पुलिस और एमसीडी ने मिलकर सख्त और चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त और होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हादसे के बाद पूरी दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे होटलों और होम-स्टेज के खिलाफ एक देशव्यापी हड़कंप मच गया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश 

हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। होटल्स की जांच और कार्रवाई से कई अवैध बोर्ड हटाए दिए गए हैं। जबकि, कुछ होटल बंद हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए  हैं। दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही PMNRF के तहत मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

हादसे के बाद एक्शन मोड में दिल्ली सरकार

'होटल फ्लोरिश स्टे' के पास दिल्ली फायर सर्विस का अनिवार्य फायर सेफ्टी क्लीयरेंस (NOC) नहीं था। होटल के पास सिर्फ 6 कमरों के संचालन का लाइसेंस था, लेकिन मालिक ने अवैध रूप से 24 से 29 कमरे बना रखे थे। हादसे के बाद दिल्ली सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने साकेत के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही डॉक्टरों को मुफ्त और बेहतरीन इलाज के निर्देश दिए हैं।