पंचायत प्रभारी सचिव अजय सहित अन्य लोगों ने एक राजम

राजमिस्त्री को लाठी-रॉड से पीटने का आरोप, पंचायत प्रभारी सचिव सहित अन्य पर मामला दर्ज

Panchayat Secretary Among Others Booked For Brutally Assaulting Mason With Rods

डिंडोरी, (मध्य प्रदेश)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुटगांव में मामूली बातचीत के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पंचायत प्रभारी सचिव अजय सहित अन्य लोगों ने एक राजमिस्त्री ग्रामीण के साथ लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ग्रामीण का इलाज जिला अस्पताल डिंडोरी में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पहलू लाल है राजमिस्त्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुटगांव निवासी पहलू लाल राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए ग्राम में ही गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पंचायत प्रभारी सचिव अजय और पहलू लाल के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पंचायत प्रभारी सचिव अजय सहित अन्य लोगों ने पहलू लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे पहलू लाल के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं पैर की हड्डी भी टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल डिंडोरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और घटना में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

वहीं इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज