25 जनवरी को कोठी रोड पर आयोजित किया जाएगा ‘राहगीरी आनंदोत्सव’
MP News : उज्जैन| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जनवरी को अपने जन्मदिवस की शुरुआत उज्जैन में करेंगे, वहीं ‘राहगीरी आनंदोत्सव’ में सहभागिता के साथ करेंगे। कोठी रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आम आदमी के लिए स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
नगर निगम कर रहा है तैयारी
उज्जैन नगर निगम द्वारा कार्यक्रम को लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। सड़क को सजाया जा रहा है और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कर शहर को रंगीन स्वरूप दिया गया है। राहगीरी के दौरान वाहन मुक्त सड़क पर नागरिकों को पैदल भ्रमण, योग, साइक्लिंग, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता भी करेंगे। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ वातावरण और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रेरित करना है।
बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद
बताया गया है कि यह राहगीरी आनंदोत्सव तरुणताल से कोठी रोड तक आयोजित होगा। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर नगर निगम व प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता की उम्मीद है और इसे एक जनोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-his-wife-and-son-resign-from-the-jauhar-trust/106074