मुजफ्फरनगर अस्पताल के ICU में मरीज की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी तीमारदार गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर,(उत्तर प्रदेश)। में उस समय सनसनी फैल गई जब जिला सरकारी अस्पताल के आईसीयू विभाग में भर्ती एक 45 वर्षीय रमेश पाल नाम के मरीज की एक तीमारदार ने पीट-पीटकर हत्या दी।
लीवर की बीमारी से ग्रस्त था मृतक रमेश पाल
दरसअल बताया जा रहा है, कि मृतक रमेश पाल लीवर की बीमारी से ग्रस्त था इसलिए उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहाँ कमला देवी नाम की एक बुजुर्ग महिला भी सांस की समस्या के कारण भर्ती थी। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात किसी बात को लेकर कमला देवी के बेटे (तीमारदार) संजय और मृतक रमेश पाल के बीच विवाद हो गया था। संजय द्वारा रमेश के साथ मार पिटाई की गई, जिसमें मरीज रमेश पाल की नाक पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके चलते उसे इमरजेंसी विभाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हत्यारे तीमारदार संजय को किया गिरफ्तार
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक रमेश पाल के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो वहीं शिकायत पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए हत्यारे तीमारदार संजय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
परिजनों द्वारा तहरीर पुलिस को दी गई
बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज थाना कोतवाली नगर को सुबह सूचना मिली, कि रामेश पाल पुत्र ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति जो कि कल से जिला अस्पताल में भर्ती था। जिसको लीवर की बीमारी थी उसके साथ रात 3:00 बजे एक अन्य मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट की गई थी।सुबह सूचना मिली कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा एक तहरीर पुलिस को दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा इसमे मुकदमा लिखकर आगे की कारवाही की जा रही है।
लापरवाही और दोष के आधार पर होगी वैधानिक कारवाही
अभी ICU वार्ड की संपूर्ण जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज डिस्क्राइब की जा रही है। उसी के आधार पर लापरवाही और दोष के विरूद्ध वैधानिक कारवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकाबंदी फिर शुरू करने का किया ऐलान