पीलीभीत की युवती के अपहरण का आरोप, मतांतरण और शोषण के मामले में तीन के खिलाफ FIR
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। जिले की युवती ग्रेटर नोएडा में हुई लव जिहाद का शिकार, मुस्लिम युवक मिसरयार खां पर युवती का ब्रेनवाश कर अपने साथ रखने और उसका मतांतरण कराने का आरोप है। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती को मिसरयार खां व उसका भाई पर उसे दरवाजे से उठा ले जाने का भी आरोप लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मिसरयार खां, शहरयार खां व अज्ञात के खिलाफ अपहरण, मारपीट, उप्र धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज क़र ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा में हुई थी युवती से जान-पहचान
दरअसल पीलीभीत की एक गांव निवासी युवती ग्रेटर नोएडा में रहकर नौकरी करती है। आरोपी मिसरयार खां भी ग्रेटर नोएडा में जरी का काम करता था। एक ही क्षेत्र के होने के कारण दोनों में जान पहचान थी। आरोप है कि कुछ महीने पहले मिसरयार खां ने युवती का ब्रेनवाश कर मतांतरण करा दिया और उसे कमरे में बंधक बना लिया।
चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती
20 सितंबर को किसी तरह मिसरयार खां के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। युवती ने परिवार और पुलिस को बताया कि मिसरयार खां और उसका भाई हिंदू युवतियों से छल कर अपने चंगुल में फंसाते है और फिर मतांतरण करा देते है।
मतांतरण के बाद बुर्का पहनाने का आरोप
आरोपियों ने उसका भी मतांतरण करा दिया और मुस्लिम बनाने के बाद बुर्का पहनाया गया, किसी से मिलने व बातचीत पर पाबंदी लगा दी गई। शारीरिक शोषण किया जाता रहा, उसने आशंका जताई थी कि मिसरयार व उसका गिरोह दोबारा आ सकता है।
घर से युवती को ले जाने का आरोप
30 सितंबर को युवती के पिता फेरी लगाने जबकि पत्नी बाजार गई थीं। इसी बीच युवती अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने दो बाइकों पर चार लोगों को युवती को ले जाते भी देखा आरोप है कि मिसरयार खां और उसके साथियो ने दरवाजे से युवती को खींचउसका अपहरण किया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद से मिसरयार खां अपने गांव स्थित घर से फरार है। फिलाल पुलिस की टीमे मिसरयार खां की तलाश कर रही है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत