कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 15 मार्च को प्रधानमंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 15 मार्च को सभा

Kolkata Brigade Ground

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 15 मार्च को होगी। उनकी सभा को कामयाब करने बावत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जगहों से परिवर्तन रैली निकाली जाएगी और उसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय नेता करेंगे। 

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन रैली

प्रदेश भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष नितिन नवीन कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रासमेला मैदान से रविवार को परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। इसी दिन आसनसोल, मेदिनीपुर और नदिया जिले में परिवर्तन रैली की शुरुआत होगी। नदिया जिले के मुख्यालय कृष्णनगर से पार्टी के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। केंद्री. महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी बर्दवान जिले के आसनसोल से और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मेदिनीपुर जिले के गड़वेता से परिवर्तन रैली की शुरुआत करेंगे। कूचबिहार से शुरु होने वाली परिवर्तन रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े: ममता बनर्जी की महिलाओं सुरक्षा पहल

https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-new-women-safety-initiative/146553