Gujarat : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा, आप भी जानते

'महिला-युवा, यह एक ऐसा 'MY' कॉम्बिनेशन बना है, जिसने..', बिहार चुनाव में जीत के बाद बोले पीएम मोदी

'महिला-युवा, यह एक ऐसा 'MY' कॉम्बिनेशन बना है, जिसने..', बिहार चुनाव में जीत के बाद बोले पीएम मोदी

Gujarat : पीएम मोदी ने शनिवार को कहा, आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं, जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास. वे सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि हमारी मूलभूत सोच रही है. नेशन फर्स्ट, हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक, ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना, यह हमारे लिए बहुत सहज बात है.

'बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है'

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है. आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार का टैलेंट आपको नजर आएगा अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है. इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं. महिला-युवा, यह एक ऐसा 'MY' कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले अनेक दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है.

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है, और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-currency-was-being-printed-at-home-in-bhopal/97769