Madhya Pradesh : निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर में आय

पत्नी की स्मृति में कविता पाठ, मंच पर ही थम गईं सांसें, निवाड़ी में कवि सम्मेलन, 70 वर्षीय कवि का निधन

पत्नी की स्मृति में कविता पाठ, मंच पर ही थम गईं सांसें

Madhya Pradesh : निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित कवि सम्मेलन उस समय शोकसभा में बदल गया, जब मंच पर कविता पाठ कर रहे वरिष्ठ कवि सत्यप्रकाश खरे ‘सत्य-सुधा’ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कविता समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनका निधन हो गया।

दिवंगत पत्नी की याद में भावुक कविता सुना रहे थे

बताया गया कि कवि सम्मेलन के दौरान सत्यप्रकाश खरे अपनी दिवंगत पत्नी सुधा खरे की स्मृति में भावुक कविता सुना रहे थे। कविता पाठ के दौरान सभागार में मौजूद श्रोता भावनाओं में डूबे हुए थे, तभी मंच पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आयोजकों और उपस्थित लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद कवि सम्मेलन स्थगित कर दिया गया। मौके पर मौजूद साहित्यकारों और कवियों ने इस आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय साहित्य जगत में सत्यप्रकाश खरे को एक संवेदनशील और समर्पित रचनाकार के रूप में जाना जाता था। यह हादसा सभी के लिए स्तब्ध कर देने वाला रहा, जहां कविता, स्मृति और संवेदना के बीच एक वरिष्ठ कवि की जीवन यात्रा मंच पर ही समाप्त हो गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/notification-issued-regarding-the-election-of-bjp-national-president/105090