बिलासपुर में गरबा प्रमोशन के नाम पर सोशल मीडिया पर

बिलासपुर में गरबा प्रमोशन के नाम पर आपत्तिजनक रील वायरल, युवतियों पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Police Action Over Objectionable Garba Reel in Bilaspur

बिलासपुर: बिलासपुर में गरबा प्रमोशन के नाम पर सोशल मीडिया पर सिगरेट, पिस्टल और चाकू जैसी आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ रील बनाकर वायरल करना युवतियों को भारी पड़ गया है। मामले में बिलासपुर पुलिस ने संबंधित युवतियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

दरअसल, नवरात्रि से पहले गरबा प्रमोशन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में युवतियां कथित तौर पर सिगरेट, पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन बुजुर्गों को कुचला, दो सड़क हादसों में 4 की मौत