रफीगंज में हत्याकांड का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चाकू बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। रफीगंज पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को घटना के 12 घंटे में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के हाजिपुर गांव निवासी मो. सुफियान के रूप में हुई है। दरअसल, 26 मई को थानाध्यक्ष शंभू कुमार को सूचना मिली कि न्यू एरिया (राजा बिगहा) में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद में चाकूबाज़ी की घटना घटित हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
पीड़ित का उपचार के दौरान हुई मौत
सूचना के बाद आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव निवासी मो. फैज रूप में की गई हैं, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
एफएसएल की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
कांड की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि आपसी विवाद में चाकूबाज़ी के दौरान एक युवक की हत्याकांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें: परमाणु ऊर्जा में बढ़ेगा भारत-अमेरिका सहयोग, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने की खास बैठक