सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस ने एटीएम बदलकर बैंक

मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ATM बूथों पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सहारनपुर: जनपद में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले शातिर आरोपी को थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 11 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम के आसपास खड़े होकर लोगों को मदद का झांसा देता था। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल देता था।

इस तरह देता था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह पहले एटीएम मशीन में ऐसी चीज लगा देता था, जिससे कार्ड डालने के बाद लोगों को परेशानी होती थी। इसके बाद वह मदद के बहाने एटीएम केबिन में पहुंचता और कार्ड चलाने के दौरान पीड़ित का असली कार्ड बदलकर अपने पास रख लेता था। बाद में कार्ड से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर खाते से रकम निकालने का प्रयास किया जाता था।

आरोपी को इस तरह किया गया गिरफ्तार

एक पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद जनकपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सहारनपुर जेल चुंगी स्थित एटीएम के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि निवासी थाना चरथावल क्षेत्र के रूप में हुई है। 

एसपी सिटी ने लोगों से अपील करते हुए कहा...

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है। पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। बरामद 11 एटीएम कार्ड किस-किस व्यक्ति के हैं और इनके जरिए कितनी वारदातें हुईं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि एटीएम इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना कार्ड किसी को न सौंपें। मशीन में परेशानी होने पर बैंक की अधिकृत हेल्पलाइन या संबंधित बैंक से संपर्क करें।  

ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में सहज जन सेवा केंद्र की आड़ में ठगी करने वाला संचालक गिरफ्तार, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद