आजमगढ़। जिले में समाज कल्याण विभाग ने शासन द्वारा

पुलिस ने जिला समाज कल्याण अ​धिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने जिला समाज कल्याण अ​धिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़। जिले में समाज कल्याण विभाग ने शासन द्वारा 10 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगाई गई रोक के बाद भी भुगतान करने के मामले में डीडी समाज कल्याण ने पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह और समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को जिला समाज कल्याण अ​धिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने 20 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और उनके पटल सहायक द्वारा शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया तथा सहायक अध्यापकों की जो नियुक्तियां शासनादेश के विपरीत की गईं थीं, उन्हें शासन से रोक लगने के बाद भी भुगतान कर दिया।मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें जिला विकास अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी शामिल थे, से पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित विभागीय अधिकारियों से साक्ष्य व अभिलेख लिए गए।

जांच में सामने आया कि कुछ सहायक अध्यापकों की नियुक्तियां अवैध है, जिस पर शासन ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया था। इसके बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 10 अध्यापकों को लगभग 51.46 लाख रुपये का भुगतान अनियमित रूप से किए जाने की पुष्टि हुई है। आख्या में यह भी कहा गया है कि इन मामलों से संबंधित प्रकरण पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन रहे हैं।

डीएम रविंद्र कुमार ने जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दिया था। 'शासन से रोक के बाद भी 10 शिक्षकों के रुके वेतन का कर दिया भुगतान' इसके बाद आठ मई को डीडी समाज कल्याण ने समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक और जिला समाज कल्याण अधिकारी के ​खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने जिला समाज कल्याण अ​धिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।

वहीं इस पूरे मामले में SP सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि 10 ​अवैध ​शिक्षकों को वेतन जारी करने के मामले में डीडी समाज कल्याण आरके चौरसिया द्वारा जिला समाज कल्याण अ​धिकारी और पटल सहायक के ​खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आज सुबह कुंवर सिंह उद्यान के पास से जिला समाज कल्याण अ​धिकारी को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/girls-shine-in-cbse-class-12-results/204260