पुलिस ने टीएमसी के निष्कासित विधायक और जेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर के पुत्र को किया गिरफ्तार
West bengal : पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाने की पुलिस ने टीएमसी से निष्कासित भरतपुर के विधायक और नवनिर्मिंत पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के संस्थापक हुमांयू कबीर के पुत्र गुलाम नवी आजाद को 28 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हुमायूं कबीर की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस का जवान जुम्मा खान की लिखित शिकायत पर ही हुमायूं कबीर के पुत्र को गिरफ्तार किया।
हुमायूं कबीर ने पुलिस के खिलाफ पहली जनवरी 2026 को जिले के एसी के कार्यालय का घेराव करने और जिला मुख्यालय बहरमपुर को ठप्प करने का ऐलान किया है। उन्होंने शक्तिपुर थाने की पुलिस पर बिना नोटिस दिए घर में घुसने और परिवार के लोगों को तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हूमायूं कबीर के घर से सीसीटीवी की फूटेज भी ले गई है।
जेयूपी नेता हुमायूं कबीर ने पुलिस जवान जुम्मा खान पर बिना पूछे उनके आफिस में चला आया और उनको अपशब्द कहते व धमकाते हुए हमला करने पर ऊतारू हो गया। इस पर उनके पुत्र ने उसे जबरन आफिस से बाहर कर दिया। वह छुट्टी लेने के बहाने उनके ऑफिस में चला आया। वह मेरे और पुत्र की बातचीत को जानना चाहता था। वे बहरमपुर चले गए तब पुलिस उनके घर आई।
हुमायूं कबीर का घर शक्तिपुर में है। हुमायूं कबीर का कहना है कि वे टीएमसी के घोर विरोधी हो गए हैं। वे विधानसभा में उसके लिए बड़ी चुनौती हैं। उनके खिलाफ पुलिस लगाई जा रही है। उन्होंने टीएमसी को पहले ही चेतावनी दे दी है कि उनके खिलाफ पुलिस लगी तो इसका नतीजा अच्छा नहीं होगा। उनके समर्थक थाने की हर ईंट उखाड़ लेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने इसे हुमायूं कबीर और टीएमसी के बीच नाटक बताया और कहा कि टीएमसी ने ही हुमायूं कबीर की सृष्टि की है। पश्चिम बंगाल में पुलिक का कोई अस्तित्व नहीं है। प्रशासन ही नहीं है। वोट की राजनीति के लिए हुमायूं कबीर और टीएमसी दिखावा कर रहे हैं। आम लोग समझ रहे हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अधीररंजन चौधरी ने कहा कि यह सब पहले से योजना बहा कर की जा रही है। हुमायूं कबीर और टीएमसी एक दूसरे स्वार्थ साध रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता और अरूप चक्रवर्ती का कहना है कि पुलिस ने बेवजह हुमायूं कबीर के पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया है। हुमायूं कबीर खुद बता रहे हैं कि उनके पुत्र नमे पुलिस जवान को जबरन आफिस से बाहर किया। टीएमसी नेता चक्रवर्ती ने कहा कि हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल पा रहे हैं तो पश्चिम बंगाल को क्या संभालेंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-spoke-at-ima-natcon2025/102775