14 साल की छात्रा से स्कूल में गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
UP News : मऊगंज। प्रदेश के मऊगंज जिले में 14 वर्ष की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तब हुआ जब वह घर से पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। गांव की तीन लड़कों ने जबरन उसे स्कूल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गये। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
मामला यहां के लौर थाना क्षेत्र का है। नौवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार शाम 6 बजे घर से बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। छात्रा के अनुसार, तभी गांव के एक लड़के ने पीछे से पकड़ लिया और जबरन स्कूल में ले गये। वहां उसके दो और साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने स्कूल के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। छात्रा काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पह घर के पास ही घायल और बेसूध धान के खेत में मिली। वारदात के बारे में उसने अपनी मां को बताया।
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही
उसने बताया कि आरोपी प्रिंस पटेल (19), अतुल पटेल (22) और एक 15 वर्षीय नाबालिग है। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुचे। इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मी पर मारपीट और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। इधर एसपी दिलीप सोनी ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि आरोपियों की धड़पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई थी।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल हुआ है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिस स्कूल के परिसर में यह वारदात हुई है, आरोपी और पीड़ित उसी स्कूल में पढ़ते हैं। सभी आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। कोई काम नहीं करते हैं। आरोपियों के परिजन खेती करते हैं। पीड़ित की मां आरोपियों के यहां काम करने आती-जाती रहती थी। आरोपियों की लड़की पर पहले से ही नजर थी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-supreme-court-upheld-the-allahabad-high-court-decision-now-candidates/97049