अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से होने वाली ड्रग्स तस्कर

अमृतसर में 5 किलो से अधिक हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Police Arrests two with over 5 Kg Heroin in Amritsar

अमृतसर (पंजाब)। पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से होने वाली ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन्स में दो और आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से 5.041 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अधिकारियों ने रविवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी।

कड़ियों को जोड़कर मिली बड़ी कामयाबी

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) के मुताबिक, यह सफलता पहले से चल रही एक जांच के दौरान मिली। पुलिस मामले में 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' (नशे के नेटवर्क के आगे-पीछे के संपर्कों) को खंगाल रही थी। इसी इनपुट पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने जाल बिछाया। टारगेटेड ऑपरेशन्स चलाए गए। नतीजा, दो नए तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और नशे की एक बड़ी खेप जब्त कर ली गई।

DGP ने 'एक्स' पर दी जानकारी

DGP पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर ड्रग्स तस्करी मामले की जांच के दौरान मिले सुरागों पर काम करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग अभियानों में कुल 5.041 किलोग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद की गई है।" 

पुलिस अब पकड़े गए तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार बैठे बड़े ड्रग माफियाओं से जुड़े हैं। आने वाले दिनों में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इस्राइल तनाव के बीच ईरान में हलचल तेज, युद्ध रोकने के MoU पर अब तक फैसला नहीं