डीएसपी के साले को पुलिस वालों ने पीटा, मौत
डीएसपी के साले को पुलिस वालों ने पीटा, मौत
-युवक को मिलने वाला था 8 लाख का पैकेज
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी में पुलिस कर्मी ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक उदित गायकी की उम्र 21 वर्ष थी। युवक डीएसपी का साला था। उसके पिता एमपीईबी में इंजीनियर हैं।
जानकारी के मुताबिक, उदित अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़ने के लिए गाड़ी में था और उसे स्टार्ट कर रहा था। तभी दो पुलिस वाले वहां पहुंचे और उसे उतारकर पीटने लगे। इस मामले में दो पुलिस कर्मी आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया, उदित ने इसी साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह दो महीने से बेंगलुरू में नौकरी खोज रहा था। उसे 8 लाख रुपये का पैकेज मिलने वाला था। दस्तावेज लेने भोपाल आया था। वह दोस्तों से मिला। रात ही दोस्त ने उसे पार्टी में बुलाया। वह अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। दो दोस्त को घर छोड़ने के लिए रूका। गाड़ी जब स्टार्ट की तो दो पुलिस कर्मी बाइक से पहुंचे और गाड़ी
से उतारकर पिटाई करने लगे। मारपीट से उदित को उल्टी होने लगी। तभी उदित के दोस्त कार लेकर मौके पर पहुंचे और उसे पीछे की सीट पर लिटा दिया। उदित के दोस्तों से एसी तेज करने के लिए कहा । इस वारदात के कुछ देर बाद उदित की सांस थम गई। दोस्त उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदित एकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं।