उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जंगल से मिले लापता दंपत

लापता दंपति की संदेहास्पद मौत का मामला, गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस और डॉग स्क्वायड 'मैरी' जुटी

तेज तर्रार डॉग स्क्वायड की सदस्य मैरी

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर में लापता दंपति की जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश के अनसुलझे केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस भले ही एड़ी चोटी का जोर लगा रही हो लेकिन केस की जमीनी तह तक जाने के लिए बिजनौर के एसपी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। यही वजह है, कि एसपी ने संभल की तेज तर्रार डॉग स्क्वायड की सदस्य मैरी का सहारा लिया है। मैरी आज घटनास्थल के इर्द-गिर्द जंगल की खाक छानकर केस के सुराग जुटाने में जुटी है।

बिजनौर के एसपी के के बिश्नोई को मैरी से बहुत उम्मीद

संभल की डॉग स्क्वायड की सदस्य मैरी जिसका पूरा नाम लैब्राडोर स्निपर डॉग मेरी है, जो महल 7 साल की है। मैरी ने अभी हाल ही में संभल में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म मामले का गमछा की गंध से पहचान कर केस का खुलासा किया था।बिजनौर के एसपी के के बिश्नोई को मैरी से बहुत उम्मीद है। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जलालपुर काजी में मिले पति-पत्नी के शव की सनसनी वारदात घटना का।

मैरी तीन किलोमीटर तक के दायरे की गंध को कैच में माहीर

अनसुलझे केस का मैरी जरूर केस को तहकीकात तक पहुंच जाएगी। यूं तो मेरी तीन किलोमीटर तक के दायरे की गंध को कैच कर लेने में माहीर है। बिजनौर पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका केस को पूरी तरह से खोलने के लिए डीआईजी, एडीजी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी कर लिया है। पूरे बिजनौर जनपद के सैकड़ो पुलिस कर्मी और तमाम खुफिया तंत्र कई पहलुओं से जांच पड़ताल करने में जुटे हैं। केस की कड़ी से कड़ी मिलाने की जद्दोजहद की जा रही है। दंपति के कपड़ों की गोताखोरों के जरिए गंगा में सर्च अभियान चलाकर,तलाश की जा रही है। 

पीड़ित परिजनों को हर संभव इंसाफ दिलाने का आश्वासन

उधर एसपी के के बिश्नोई का कहना है कि जंगल में मिले पति-पत्नी के शव को लेकर। खुफिया एजेंसी,फांरेंसिक व डांग स्क्वाड (डांग मैरी) टीम और फ्लड कंपनी पीएसी जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है प्रत्येक कार्यवाही से मीडिया को अवगत कराया जाएगा। एडीजी और डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिजनों को हर संभव इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें: स्कूल की चारदीवारी के भीतर सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप