औरंगाबाद के देव प्रखंड में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठ

औरंगाबाद में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट

Police Destroy Illegal Liquor Distillery, 6,000 Litres of Mahua Wash Seized

औरंगाबाद (बिहार)। देव प्रखंड के कंचनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढ़कना पहाड़ के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा करीब 6000 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया। 

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जंगली इलाकों में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने आसपास के जंगली क्षेत्र में छापेमारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरणों और करीब 6000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। फरार शराब धंधेबाज की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जब्त की गई शराब के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:   पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दो एसडीएम के निलंबन के निर्देश