भारत-नेपाल सीमा पर चार नेपाली लड़कियों को मानव तस्

मानव तस्करी के बड़े प्रयास का भंडाफोड़, 4 नेपाली लड़कियों का सकुशल रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार

Police Foil Human Trafficking Bid, Rescue 4 Nepali Girls and Arrest 2 Accused

श्रावस्ती,(उत्तर प्रदेश): के सिरसिया थाना एवं एसएसबी और एनजीओ की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार नेपाली लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।

2 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने श्रवण कुमार यादव और रामकृष्ण नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। पूछताछ में मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने आने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लड़कियों को दी गई आवश्यक सहायता

रेस्क्यू की गई चारों नेपाली लड़कियों को आवश्यक सहायता और संरक्षण प्रदान करते हुए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज