मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में

कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

युवक ने नशे की हालत में की मां की हत्या

भिंड: एमपी भिंड की बरोही पुलिस ने मां की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे बेटे को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं, आरोपी नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।  मालूम हो भिंड के बरोही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक लड़के ने नशे की हालत में खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

तत्काल टीमें की थीं गठित ​ घटना की जानकारी मिलते ही बरोही थाना पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल टीमें गठित कीं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही हत्यारे बेटे को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की। ​पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है। 

ये भी पढ़ें- UP की 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी, दिव्या मित्तल ने बताई रणनीति