शिवपुरी में एक लॉज से जुड़े मामले में नाबालिग के स

शिवपुरी लॉज में नाबालिग के साथ युवक मिलने का मामला, पुलिस जांच तेज

Police Intensify Probe into Shivpuri Lodge Incident Involving Minor

शिवपुरी,(मध्य प्रदेश)। सतनवाड़ा कलां का रहने वाला अकरम खुद को विद्युतकर्मी बताकर पिछले 10 दिनों से शिवपुरी लाज में डेरा डाले हुए था। रविवार को जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ रंगे हाथों दबोचा, तो आरोपी की सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को जमकर सबक सिखाया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है।

हरकत में आया प्रशासन, लाज के ऑफिस पर लगा ताला

​हिंदू संगठनों के तीखे तेवरों के बाद सोमवार देर शाम प्रशासनिक अमला नींद से जागा। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा पुलिस और राजस्व की टीम के साथ लाज पहुंचे। तुरंत कार्रवाई करते हुए शिवपुरी लाज के ऑफिस को सील कर दिया गया है और बुकिंग रजिस्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। लाज में नए यात्रियों के रुकने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

3 सिम कार्ड का रहस्य और विहिप नेता को खुली धमकी

​मामला सिर्फ लड़की को बहलाने-फुसलाने तक सीमित नहीं है! विहिप के जिला मंत्री विनोदपुरी को आरोपी अकरम द्वारा वाट्सएप पर सीधे धमकी दी गई है। विनोदपुरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बड़ा खुलासा किया है कि अकरम 3 अलग-अलग सिम इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन तीनों सिमों के कॉल डिटेल्स और अकरम के संदिग्ध संपर्कों की देशविरोधी या आपराधिक एंगल से गहन जांच की जाए!

वीडियो बनाम दावे: सच क्या है?

​लाज संचालक वीरेंद्र सांड का दावा है कि लाज में कभी कोई लड़की नहीं आई और अकरम कॉमन रूम में अन्य लोगों के साथ रुका था। लेकिन, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके पास मौके के पुख्ता वीडियो मौजूद हैं। पुलिस अब लाज के सीसीटीवी कैमरों और जब्त रजिस्टर की बारीकी से जांच कर रही है।   

यह भी पढ़ेंः बलरामपुर में घर के भीतर मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव, जांच शुरू