पुलिस ने महिला से चेन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर, इतने रुपये का था इनाम..
UP News : शामली में पुलिस ने सोमवार देर रात महज 7 घंटे के अंदर महिला से चेन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश का नाम मिथुन बावरिया है और वह कुख्यात बावरिया गैंग का सरगना है। मिथुन लंबे समय से पश्चिमी यूपी और आसपास के राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
उसके अपराध का आतंक उत्तर भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि दक्षिण भारत तक फैला हुआ था। उसके गिरोह के सदस्यों ने तमिलनाडु में भी कई जगह लूटपाट की वारदातें की थीं और अपने गैंग के जरिए दहशत का माहौल बना रखा था। पुलिस ने इस कार्रवाई को कैसे अंजाम दिया आइए जानते हैं। शामली में मिथुन पर 50 हजार का इनाम था, वहीं बागपत में 1 लाख रुपये का इनाम था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-leader-abhishek-banerjee-ready-to-contest-from-nandigram-seat/99593
TMC : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहेंगी तो वे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम से उनके चुनाव लड़ने पर वहां भाजपा का अस्तित्व ही नहीं बचेगा।