मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के

मथुरा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Husband kills wife over domestic dispute

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। जमुनापार थाना क्षेत्र की जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की मौत की सूचना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी पूजा देवी (35) का पति जगदेव से पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

कहासुनी के बाद पति पर हत्या का आरोप

बताया गया कि सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर जगदेव ने कथित तौर पर पूजा देवी का दुपट्टे से गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम

इस घटना को लेकर आस पास के छेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है वही परिजन भी इस घटना से से खुद को उबार नही पा रहे है। सूचना मिलते ही थाना यमुनापार पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों को मामले में शीघ्र अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। (Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक का मणिकर्णिका घाट पर किया गया अंतिम संस्कार